मुंबई : गोदी के एकलौते ऑयल माफिया की गैंग फिर अरब सागर में अवैध तरीके से तेल की तस्करी करते हुए पकड़ी गई और इस बार मुंबई केयलोगेट पुलिस थाने ने इस गैंग के 4 लोगों को लाखों रुपए के अवैध तेल के साथ गिरफ्तार किया जबकि 3 तेल तस्कर अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए के अवैध तेल भी जब्त किया गया। फरार होने वालों में मौजूदा दौर का सब से बड़ा ऑयल तस्कर मंगेश ठाकुर उर्फ़ हाजी मस्तान भी शामिल है जिसे मुंबई के यलोगेट पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है।
कौन है मंगेश ठाकुर
मुंबई अरब सागर में अवैध रूप से तेल की तस्करी करने वाले राजू पंडित की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने इस बात का दावा किया था कि उन्होंने अरब सागर में तस्करी पर लगाम लग चुका है लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद मंगेश ठाकुर की गैंग अरब सागर में सक्रीय हो गई है।
मंगेश ठाकुर राजू पंडित की गिरफ्तारी के बाद उस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से गवाह बना है और इस गवाही से मुकरने के लिए मंदेश ठाकुर ने लाखों रुपए की डीमांड की थी।
इसके खिलाफ नई मुबंई के कई पुलिस थानों में अवैध हथियार, लैंगिंक शोषण, मार पीट, तेल तस्करी समेत कई संगीन धाराओं के तहेत मामले दर्ज हैं।
दर असल मुबंई पुलिस के कुछ अफसरों के करीबी होने की वजह से मंगेश ठाकुर ने अरब सागर में अकेले ही अपना साम्राज्य चलाने के लिए फिल्मी तर्ज़ पर छोटे मोटे आयल माफियाओं पर पुलिसिया कार्रवाई करवाई उसके बाद गोदी का एकमात्र तेल तस्कर राजू पंडित के खिलाफ़ कार्रवाई करने के बाद वह एक मात्र आयल माफिया बचा जो अरब सागर पर अपना राज करने लगा।
मुंबई पुलिस के भरोसे को मज़बूत करने के लिए मंगेश ठाकुर ने दूसरे तेल तस्कर के खिलाफ़ बतौर गवाह का किरदार अदा किया ताकि पुलिस का भरोसा जीत सके लेकिन खुद ही तेल के इस गोरख धंधे को अंजाम देने वाला मंगेश ठाकुर फंस गया अब ऐसे में देखने वाली बात होगी की इस बहरुपिये ऑयल माफिया के खिलाफ़ मुंबई पुलिस कार्रवाई करती है या दोस्ती का हक अदा करेगी।
Post View : 249