Bombay Leaks Desk
मुंबई : मुंबई अग्निशमन दल को खुद मनपा स्कूल की इमारतों का सी.एस. क्रमांक मालूम नहीं क्योंकि जब उनसे इन स्कूलों मे आग को लेकर क्या पुख्ता इंतेज़ामत किए गए हैं यह जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इन इमारतों का सी.एस नंबर का हवाला देते हुए जानकारी नहीं दी। उन्होंने आवेदक से कुध सी.एस नंबर तलब किया है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह कितना गंभीर हैं।
मुंबई में आग की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए मुंबई फायर ब्रिगेड अग्निसुरक्षा को को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसीलिए आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख द्वारा मनपा स्कुल की इमारतों की फायर ऑडिट की जानकारी मांगने पर सीधी और स्पष्ट जानकारी देने में फायर ब्रिगेड टालमटोल कर रहा है।
आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने मनपा स्कुल की इमारतों की फायर ऑडिट हुए बिल्डिंग की संख्या और फायर ऑडिट न हुए बिल्डिंग की संख्या की जानकारी एवं अग्निसुरक्षा की दृष्टी से इमारतों में कितनी पुख्ता तय्यारी है और इस पर हुई कार्रवाई जानकारी मांगी लेकिन विभागीय अग्निशमन अधिकारी एस.डी.सावंत ने जानबूझकर जानकारी देने से टालमटोल की। मुंबई अग्निशमन दल का अभिलेख ये इमारतों के सी.एस. क्रमांक तथा विभाग अनुसार रखा जाता है। इसलिए उक्त इमारतों का सी. एस. क्रमांक तथा विभाग इस कार्यालय को बताएं जिससे जानकारी देने में सुविधा होगी। मुंबई में मनपा स्कुल इमारतों की अग्निसुरक्षा दृष्टी से सन 2010 में निरीक्षण करके इसकी रिपोर्ट शिक्षण अधिकारी को दी गई थी बहुत सी इमारतें पुरानी होने के कारण ऐसी इमारतों की अग्निसुरक्षा के सम्बन्ध में उपाय योजना करने के सन्दर्भ में सूचित किया है ऐसी भ्रामक जानकारी एस.डी.सावंत ने दी है लेकिन कितने मनपा स्कुल की कितनी इमारतें अग्निसुरक्षा की दृष्टी से पूरी तरह से तय्यार हैं या नहीं हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। शकील अहमद शेख द्वारा प्रथम अपील करने के पश्चात दो महीने बाद यह गुमराह करने वाली जानकारी दी गई है। शकील अहमद शेख द्वारा प्रथम अपील करने पर प्रथम अपिलीय अधिकारी ए.व्ही. बनगर ने उक्त अपील की सुनवाई दि. 9/05/2018 को लेते हुए आदेश दिया की मांगी गई जानकारी 8 दिन के अन्दर शकील अहमद शेख को उपलब्ध कराऐं. लेकिन आज तक एस.डी. सावंत ने जानकारी नहीं दी इससे ऐसा जाहिर होता है कि एस.डी.सावंत जान बूझकर जानकारी देने में टालमटोल कर रहे हैं।
मुंबई में कुल 432 इमारतों में मनपा स्कुल चलाये जा रहे हैं। मुंबई में 34 अग्निशमन केंद्र की हद में नामनिर्देशित अधिकारी को बिल्डिंग की जांच करने का अधिकार होते हुए फायर ऑडिट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अग्निशमन दल क्यों नहीं दे रहा हैं? मुंबई अग्निशमन दल को खुद के मनपा स्कूल की इमारतों का सी.एस. क्रमांक मालूम नहीं है? ऐसा सवाल करते हुए शकील अहमद शेख ने अग्निशमन दल की इस टालमटोल की शिकायत मनपा आयुक्त अजोय मेहता से की है।
शेख ने कहा कि मुंबई में जब आग की घटना होती है तब अग्निशमन दल द्वारा फायर ऑडिट की ओर से बरती गई लापरवाही भी उतनी ही जिम्मेदार होती है यह साबित हो चुका है। फायर ऑडिट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाईन की जाती तो फायर ऑडिट करते ही नहीं ऐसे लोगों को मजबूरी में लोकलज्जा बचाने के लिए फायर ऑडिट करना ही पड़ेगा।
Post View : 63