शाहिद अंसारी
मुंबई : जे जे मार्ग पुलिस थाने के सामने हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चल रहा है और साहेब इस से बख़बर हैं या बाख़बर हैं यह बात लोगों की समझ में नहीं आ रही है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह हुक्का पार्लर मुंबई के सब से ईमानदार आपीएस अधिकारी साउथ रज़न एडिशनल कमिश्नर प्रवीण पड़वल के कार्यालय से मात्र 200 मीटर और जेजे मार्ग पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की फासले पर स्थित है। जिसे बंद कराने या उसके खिलाफ़ कार्रवाई करने की ज़हमत स्थानी पुलिस थाने को नहीं होती। हालांकि इसके बारे में ज़ोन 1 के डीसीपी मनोज शर्मा को जानकारी दी जा चुकी है बावजूद इसके यह धड़ल्ले से चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह वही गैंग है जो शालिमार हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चला रही थी। जिसके बारे में Bombay Leaks ने ख़बर प्रकाशित की तो उसे बंद करवाने के लिए पुलिस को मजबूर होना पड़ा। इधर हुक्का पानी बंद तो वहीं गैंग इस जगह पर आ कर हुक्का पार्लर शुरु कर दी वह भी ठीक पुलिस थाने के सामने। शालीमार हुक्का पार्लर में हुक्का मास्टर और फर्ज़ी पत्रकार जुनेद शेख 5 % पार्टनर था। यहां वह तरक्की करते हुए 20 % की हिस्सेदारी में हुक्का चला रहा है। इसके साथ साथ उसकी यह भी जिम्मेदारी रहेगी कि स्थानी पुलिस थाने और साउथ रीज़न को मैनेज कर के इसे धड़ल्ले से चलने मे मदद करेगा।
जुनेद सऊदी रिटर्न है सऊदी जाने के बाद वहां ऊंट चराता था लेकिन अरब की तप्ती धूप में एक दिन एक ऊंट चरते चरते भाग गया जिसके बाद अरबी शेख ने इसके साथ झिंगालाला किया। मौका मिलते ही जुनेद शेख मुंबई भाग आया और यहां फिर से अपना पुराना हुक्के का धंधा शुरु किया। सऊदी जाने से पहले वह जेजे के पास ही नुक्कड़ हुक्का पार्लर मे बतौर मुनीम कम करता था उसके बाद शालीमार लेकिन शालीमार बंद होने के बाद जेजे मार्ग पुलिस थाने के ठीक सामने शुरु किया जहां अब कम उम्र के बच्चे और बच्चियां अपनी जिंदगियां हुक्के के धुऐं मे उड़ाते नज़र आती हैं।
कमला मिल अग्निकांड व युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद करने का मुख्य कारण हुक्का पार्लर है। जिसमें हुक्का पार्लर बंदी की घोषणा की गई थी वहीं विधि मंडल में भी राज्य सरकार ने हुक्का बंदी विधेयक मंजूर किया था। फिर भी शहर में सभी हुक्का पार्लर खुलेआम शुरू है जिससे कई विद्यार्थी हुक्का पार्लर के शिकार बन रहे हैं। क्योंकि स्थानी पुलिस थाने को इसमें जम कर मलाई खाने मिलती है यही वजह है कि ठीक पुलिस थाने के सामने हुक्का पार्लर खुलवा कर न केवल युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का संकेत देते है बल्कि राज्य सरकार को भी ठेंगा दिखाते हैं।
हमने जेजे मार्ग पुलिस थाने के सीनियर पीआई शिरीष गायकवाड़ से इस बारे में बात की लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया। जबकि साउथ रीज़न एडिशनल कमिश्नर प्रवीण पडवल से इस बारे में उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने किसी तरह का जवाब नहीं दिया।
खुद को 550 मीडिया संस्थानों का खुद को मालिक बताने वाला हुक्का मास्टर जुनेद शेख हुक्का पार्लर में 20 ٪ पार्टनर है
Post View : 225