शाहिद अंसारी
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ एम.डी की तस्करी के मामले मे मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार एक आरोपी डोंगरी का रहने वाले हैं जबकि दूसरा यूपी का रहने वाला है जो कि मुंबई में मुख्य आरोपी के साथ मिल कर इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहा था। क्राइम ब्रांच ने इनके पास से तकरीबन साढ़े दस किलो एम.डी जब्त की है जिसकी भारती बाजार में कीमत 1 करोड़ 45 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम सलीम खान ( 45 साल ) और नुरुलहुदा ( 60 साल ) है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिसे बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भजे दिया गया।
इस ड्रग्स डीलर की सबसे बड़ी खासियत यह थी की वह इस ड्रग्स की डील करने के लिए और डिस्ट्रीब्युटर के तौर पर भारी संख्या मे महिलाओं को रखे थे ताकि इन यह इस गोरख धंधे को आसानी से कर सकें और पुलिस की नज़रों से बच सकें।
13 जुलाई की मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को एक डुग्स डील के बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद क्राइम ब्रांच इस पर 2 महीन तक वाच रखी। छानबीन में पता चला कि ड्रग्स डीलर मुंबई के ही डोंगरी इलाके में रहता है और हैरान कर देने वाली बात यह है कि उसका किसी भी तरह का अपराधिक रिकार्ड भी नही था। मादक पदार्थ की एक डील के माध्यम से एक आरोपी को बांद्रा इलाके में बुलाया गया और वहीं उसे एम.डी देते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया उस समय उसके पास से 1 किलो 55 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। इस गिरफ्तारी के बाद से ही क्राइम ब्रांच असल सौदागर के पास पहुंचने मे कामयाबी हासिल की जो मुंबई के डोंगरी इलाके में अपने घर से ही इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहा था इसका नाम नुरुल हुदा था। क्राइण ब्रांच ने इसके घर से 7 कीलो एमडी ड्रग्स जब्त की।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात कादावा किया है कि मुंबई में पूरी एक चैन है जिसके सरगने को उन्होंने गिरफ्तार किया है जबकि इस गोरख धंधे मे शामिलऔर भी लोगों को क्राइम ब्रांच तलाश करने मे जुटी है संभव है कि इस गोरख धंधे में शामिल महिलाओं की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
Post View : 214