शाहिद अंसारी
मुंबई:मुबंई NIA को मिली जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुंबई NIA ने 4 लोगों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबकि बुधवार की सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर मुंबई NIA के अधिकारी और यूपी एटीएस की टीम के ज्वाइंट आपरेशन में लखनऊ में एक दबिश दी गई जिसमें एक ब्लूरो कार से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया उनके पास से 11 पिस्तौल 21 मैगजीन और 5 गोलियां बरामद की गई हैं।
मुबंई NIA की छानबीन में पता चला है हथियारों के इस जखीरे के साथ गिरफ्तार किए गए लोग हथियारों के सप्लाएर हैं यह लोग किसी गैंग को यह हथियार सप्लाई करते उससे पहले ही मुंबई NIA और ATS ने इन्हें धर दबोचा इनकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई NIA और यूपी ATS मजीद छानबीन कररही है इन से पूछताछ करने के बाद इस गोरख धंधे में शामिल और भी कई लोगों को मुंबई NIA तलाश कर रही है।मुंबई NIA की एक टीम अभी भी लखनऊ में मौजूद है।NIA के वरिष्ठ अधिकारियों ने BOMBAY LEAKS को जानकारी देते हुए बताया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से जो हथियार बरामद किए गए यह किसी गैंग तक पहुंचाने के लिए थे।इस मामले मे जांच चल रही है और जल्द ही और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।फिलहाल इस मामले की छानबीन स्थानी पुलिस और यूपी ATS और मुंबई NIA कररही है।
Post View : 3