मुंबई : मुंबई को आरडीएक्स से उड़ाने ने की धमकी देने वाले एक शख्स को मुंबई के जे जे मार्ग पुलिस थाने ने मुहम्मद रज़ाक शफीख शेख (27) नाम के शख्स को गुजरात के शहर अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्री शीटर है और वह मुंबई के पायधूनी इलाके में रहता था उसे तड़ीपार किया गया था।
दरअसल 13 जून को जेजे मार्ग पुलिस थाने की लैंडलाइन पर रात 3 बजे से लेकर 4.30 बजे आरोपी ने जेजे हॉस्पिटल , भिंडी बाज़ार , चोर बाज़ार में आर.डी.एक्स से उड़ाने की धमकी दी थी।
इस धमकी के बाद जेजे मार्ग पुलिस थाने ने अलर्ट जारी करते हुए इलाके में छानबीन शुरु कर दी जिसके बाद पता चला कि यह अफवाह है पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ़ मामला दर्ज किया और मुबाइल के टावर लोकेशन की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
छानबीन में पता चला कि आरोपी को जेजे मार्ग पुलिस थाने ने ही तड़ीपार किया था जिसका बदला लेने के लिए उसने काल कर के अफवाह फैलाई थी।
Post View : 122