शाहिद अंसारी
मुंबई : ताड़देव पुलिस थाने ने तुलसी वाड़ी इलाके के 2 लोगों को एक शख्स को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी में पता चला है कि ताड़देव पुलिस थाने की हद में रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट मयूर ( 35 वर्षी ) ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मयूर ने खुद की एक वीडियो रिकॉर्डिंग बनाई थी जिसमें उसने कहा कि उसकी पत्नी से एक युवक ( जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है ) का अफैर चल रहा है उसने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने उसकी पत्नी से लगातर सम्बंध बनाए रखा और इस काम में दूसरा युवक ( जो पुलिस की गिरफ्त में है ) वह इस मामले को लेकर उसकी पत्नी की सहायता करता था। अपनी वीडियो रिकार्डिंग में आत्महत्या करने वाले मयूर ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी का इसमें कोई दोष नहीं है। पुलिस की छानबीन में इस बात का भी पता चला कि मयूर की पत्नी और आरोपी युवक के बीच हुई बात चीत की रिकॉर्डिंग भी मयूर के हाथ लगी थी जिसके बाद मयूर ने आरोपियों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने वह उल्टा मयूर को ही धमकाते हुए कहा कि उसका अफैर है और वह लोग घूमने जाने वाले है अगर उसने किसी तरह की दखल दी तो उसे मार दिया जाएगा। उन्होंने खुद को दगड़ी चाल में मौजूद अरुण गावली गैंग से सम्बंध की बात कही।
ताड़देव डिवीज़न के एसीपी नागेश जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जब मयूर ने आत्महत्या की तो उसके द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ़ आत्महत्या पर मजबूर करने को लेकर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपी फ़रार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने 28 अप्रेल तक दोनों को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। दोनों युवक तुलसीवाड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं और उनका दगड़ी चाल से या गावली गैंग से कोई सम्बंध नहीं है।
Post View : 208