शाहिद अंसारी
मुंबई : मुंबई से सटे कल्याण इलाके में SSC के पेपर लीक मामले के बाद मुंबई पुलिस ने नागपाड़ा इलाके के जैराज गली से रात में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है जबकि दूसरा आरोपी पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी के बाद पपेपर सर्कुलट करने के मामले में दूसरे नंबर पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पता चला है कि पेपर लीक मामले में पूरी मुंबई से अब तक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दया नाएक ने खुद मामले की छानबीन करते करते हुए मुंबई के कई इलाके से सोशल साइट के लिंक तलाश करते हुए दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सारे आरोपी इस समय आंबोली पुलिस थाने में हैं कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें टिटवाला पुलिस को सौंपा जाएगा।
ध्यान रहे कल्याण इलाके में SSC के पेपर लीक के बाद तकरीबन 15 स्टूडेंट के मुबाइल में हिस्ट्री के पेरर मिले जिसके बाद टिटवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। छानबीन के बाद पुलिस उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी जिसने व्हाट्सप पर हिस्ट्री के पेपर सर्कुलेट किए थे। नागपाड़ा के इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक पुलिस ने मुंबई शहर से कुल 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि उसमें मुख्य आरोपी जिसका नाम फिरोज़ बताया जा रहा है उसी ने पेपर सर्कुलेट किए हैं।
Post View : 182