शाहिद अंसारी
मुंबई : नवी मुंबई के कमिश्नर हेमंत नगराले को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है उनके साथा साथ डीसीपी तुषार दोषी को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। शेतकरी कामगार पक्ष के विधायक जयंत पाटिल पर मामला दर्ज करना महँगा पड़ा। विधान परिषद की इजाजत के बगैर मामला दर्ज किया गया था।
मामला था रायगढ़ जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक द्वारा एक कर्जदार से नियम के अनुसार उस से वसूली कर रहे थे जिसको लेकर कर्जदार ने जयंत पाटिल समेत बैंक के कई अधिकारियों के खिलाफ़ शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत पर सीपी नवी मुबंई और डीसीपी ने मामला दर्ज करने का आदेेश जारी किया था। नियम के अनुसार विधान परिषद के सदस्य के खिलाफ़ मामला दर्ज करने के लिए विधान सभा अध्यक्ष या राज्य सरकार से उसके लिए इजाज़त लेनी होती है लेकिन इस मामले में बिना इजाजत के मामला दर्ज किया गया जिसको लेकर सरकार ने यह कार्रवाई की है।
Post View : 310