मुंबई:पखमोडिया स्ट्रीट मे स्तिथ दाऊद की जिस प्रापर्टी की बोली आज 4.28 करोड रूपए पहुंची वही प्रापर्टी एक समय में 6 लाख रूपए की थी।होटल रौनक अफरोज 4 थी पखमोडिया स्ट्रीट मुंबई नंबर 3 की इस प्रापर्टी की कीमत उस समय जब इसे भारतीय एजेंसियों ने सील की थी तो इसकी कीमत मात्र 6 लाख थी।
दरअसल दाऊद की सारी प्रापर्टी जिसे इंकम टैक्स सील की है उनकी तादाद 12 है होचल रौनक अफरोज की इस प्रापर्टी को इक्बाल कास्कर नें घुसपैठ कर किराए पर दे रखा था साल 2013 में इसकी भनक इंकम टैक्स को हुई और उन्होंने फिर से इसे सील कर दिया।लेकिन यह प्रापर्टी पहले भी सील की जाचुकी थी बस फर्क यह था कि पहले यह होटल रौनक अफरोज हुआ करती थी और बाद में दिल्ली जाएका के नाम से शूरू हुई लेकिन सील करने के बाद यही दिल्ली जाएका को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।जानें दाऊद की प्रापर्ची को जब जब्त किया गया तो उसकी उस समय क्या थी कीमत।
दाऊद की प्रापर्टी की तफ्सील और जब्सत करने के समय की कीमत
- एक से चार माला राजगारा मेंशन बीबी जनपथ मांडवी डिवीजन में यह जगह है।उस समय इसकीकीमत 66 लाख थी।
- 4 थी पखमोडिया स्ट्रीट मुंबई नंबर 3 यह भूलेश्वर डिवीजन में हैं इसी जगह को इक्बालकास्कर ने किराये पर दे रखा था।उस समय इसकी कीमत 6 लाख थी।
- डामर वाला बिल्डिंग 17/21 पखमोडिया स्ट्रीट उस समय इसकीकीमत 35 लाख थी।
- 34/40 याकूब स्ट्रीट यह भूलेश्वर डिवीजन में हैं उस समय इसकीकीमत 35 लाख थी।
- 24 रिसीडेंशल बिल्डिंग याकूब स्ट्रीट यह भूलेश्वर डिवीजन में हैं उस समय इसकीकीमत 35 लाख थी।
- 22/32 इंडस्ट्रियल गाला शेड नंबर 1 जैराज भाईताडदेव उस समय इसकी कीमत 5 लाख थी।
- हुमेरा इंजीनयरिंग वर्क्स जैराज भाई लेन ताडदेव उस समय इसकीकीमत 2 लाख थी।
- 22 टेमकर स्ट्रीट मुंबई नंबर 3 यह भाइखला डिवीजन में हैं उस समय इसकीकीमत 28 लाख थी।
- 99/101 घासवाला बिल्डिंगटेमकर स्ट्रीट मुंबई नंबर 3 यह भाइखला डिवीजन में हैं उस समय इसकी कीमत 4 लाख थी।
- गरीब नवाज गेस्ट हुस इस्माइल बिल्डिंगभाइखला डिवीजन में हैं उस समय इसकी कीमत 55 लाख थी।
- देवान सेंटंरउस समय इसकी कीमत 41 करोड थी।
- 49 महाडाबिल्डिंग मांडवी में उस समय इसकी कीमत 13 करोड थी।
- A-12 गार्डेन हाल जहां दाऊद की बहेन हसीना परकार रहती थी उस समय इसकी कीमत 5 लाख थी।
अब आज के वक्त मे दाऊद की सील की हुई इन सारी प्रापर्टी की कीमत अरबों रूपए तक पहुंच चुकी है।आज मुंबई मे दाऊद की इस प्रापर्टी की बोली 4 करोड 28 लाख रूपए तक लग चुकी है जबकि इसी प्रापर्टी को जब जब्त किया गया था तो इसकी कीमत मात्र 6 लाख रूपए ही थी।अभी भी नीलामी खत्म नहीं हुआ इससे यह अंदाजा लगाया जासकता है कि इसकी कीमत बढ भी सकती है।
Post View : 13