मुंबई : मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस थाने ने अरुण गवली गैंग के गुर्गे इस्माईल शाह को कल गिरफ्तार किया है।शाह को हाल ही में मुंबई से तड़ीपार किया गया था लेकिन अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई से तड़ीपार होने के बावजूद वह खुले आम घूमता था।उसी दौरान कुछ लोगों ने शाह को पहचान लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने शाह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
इस्माईल शाह पर साल 2011 में खुद पर फायरिंग करवा कर एक बिल्डर को झूठे केस में फँसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।ज़मानत पर रिहा होने के बाद शाह कई गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल रहा शाह अग्रीपाड़ा पुलिस थाने से चंद क़दमों के फासले पर ही जुवे का अड्डा चलाता था यह जानकारी मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की समाज सेवा शाखा ने दबिश देकर शाह और उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया था।मुंबई के अग्रिपाड़ा पुलिस थाने के सामने एसआरए के 50 से ज़्यादा फ़्लैट पर गैर कानूनी तरीके से कब्ज़ा कर उसे किराये पर दे रखा है।शाह के खिलाफ़ अग्रीपाड़ा पुलिस थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
Post View : 9