डेस्क
नागुपर : नागपुर के सदर पुलिस थाने ने महाराष्ट्र ऐंटी करप्शन ब्युरो के डी.सी.पी/एस.पी पी आर पाटिल के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। उन पर उनके ही विभाग की महिला पुलिस कर्मी ने इस बात का आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से उनका शोषण कर रहे हैं और शरीरक संबंध बानने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं।
सदर पुलिस थाने ने पाटिल के खिलाफ़ आपीसी की धारा 354, 354D, 500, 506,509 के तहेत मामला दर्ज किया है हालांकि अब तक आरोपी डी.सी.पी/एस.पी पी आर पाटिल को गिरफ्तार नहीं किया गया।
मिली जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि डी.सी.पी/एस.पी पी आर पाटिल ने पीड़ित महिला पुलिस को व्हाट्सप पर कई अश्लील मैंसेज भेजे और उससे संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे उन्होंने पीड़िता को अपने बंगले पर बुलाने की भी जबरदस्ती की और न आने की सूरत में वह पीड़िता को डहेडक्वार्टर से ग्रामीण इलाके में ट्रांस्फर करने की धमकियां देते रहे।
पीड़िता ने इसकी शिकायत पहले एसीबी में घठित कमेटी से की जो कि योन उत्पीड़न जैसे मामलों की रोक थाम के लिए बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट के बाद ही डी.सी.पी/एस.पी पी आर पाटिल के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया।
पी आर पाटिल के खिलाफ़ दर्ज हुए इस केस के बाद महाराष्ट्र ऐंटी करप्शन ब्युरो में हड़कंप मचा हुआ है। पहले करप्शन के नाम पर खुद ही करप्शन करने वाले ऐंटी करप्शन ब्युरो का नाम डीजी प्रवीण दिक्षित के जाने के बाद काफ़ी खराब हो गया था अब इस मामले के बाद विभाग की छवी दागदार हो गई है।
Post View : 231